Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीजू जनता दल : ओडिशा तक सीमित है बीजद का वर्चस्व

हमें फॉलो करें बीजू जनता दल : ओडिशा तक सीमित है बीजद का वर्चस्व
बीजू जनता दल की स्थापना नवीन पटनायक ने 26 दिसंबर 1997 को की। जनता दल से टूटकर बने इस दल का नाम नवीन ने अपने पिता विजयानंद पटनायक (बीजू) के नाम पर रखा। बीजद का जनाधार ओडिशा तक सीमित है और इसकी पहचान क्षेत्रीय दल के रूप में ही है। नवीन पटनायक वर्तमान में ओडिशा के मुख्‍यमंत्री हैं। नवीन के पिता बीजू भी राज्य के मुख्‍यमंत्री थे। 
 
अटल सरकार में मंत्री रहे : एनडीए का हिस्सा रही बीजद ने 1998 में 9 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, इसके बाद नवीन पटनायक को अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 1999 में बीजद को 10 सीटें मिलीं, जबकि 2004 के लोकसभा चुनाव में इस पार्टी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की। 

वर्ष 2000 में राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर बीजद ने चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल किया। केंद्र सरकार से इस्तीफा देकर नवीन पटनायक राज्य के मुख्‍यंमत्री बने। नवीन वर्ष 2000 से लगातार राज्य के मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं।
webdunia
फिर गठबंधन में आई दरार : ओडिशा के कंधमाल जिले में स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की मौत के बाद भड़के दंगों के चलते गठबंधन में दरार आ गई। 2009 में बीजद ने लोकसभा चुनाव भाजपा से अलग होकर लड़ा और पार्टी ने तीसरे मोर्चे का दामन थाम लिया।

2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजद ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। तब बीजद ने 21 में से 20 लोकसभा सीटें जीतीं, जबकि विधानसभा में 147 में से 117 सीटें जीतीं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजद की लोकसभा सीटों की संख्या घटकर 12 रह गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनता दल (सेक्युलर) : किस्मत के धनी बाप-बेटे