Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 16 April 2025
webdunia

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट परिचय

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव 2019
गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर इस बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले दिग्गज नेताओं में शुमार ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। गुना-शिवपुरी वो क्षेत्र हैं, जहां सिंधिया घराने का खासा दबदबा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के एकमात्र ऐसे सदस्य हैं, जो लगातार 5वीं बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 में ज्योतिरादित्य ने भाजपा के जयभान सिंह पवैया को 1 लाख 20 हजार मतों से पराजित किया था।

मध्यप्रदेश के बारे में : मध्यप्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों ही पार्टियां सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, नकुलनाथ, प्रज्ञा ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नंदकुमार चौहान, अरुण यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2014 के चुनाव में भाजपा को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। झाबुआ-रतलाम सीट कांग्रेस ने उपचुनाव में जीती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा