Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलान

हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलान

विकास सिंह

भोपाल , शनिवार, 23 मार्च 2019 (14:48 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर  देगी। पार्टी प्रवक्ता सैय्यद जाफर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जानकारी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

 
इससे पहले दिग्विजय सिंह के मध्य प्रदेश के किसी ऐसी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं जो सीट लंबे समय से बीजेपी के कब्जे में रही हो। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कहा था कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से किसी टफ से चुनाव लड़ने का निवेदन किया है। इसके बाद आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऐलान के बाद ये तय हो गया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषभ पंत बोले, कोहली के गुस्से से डर लगता है