shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी की रेड कारपेट केदारनाथ यात्रा, सोशल मीडिया में उड़ रही है खिल्ली

Advertiesment
Modi Kedarnath yatra
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक पहाड़ी परिधान में विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा केदारनाथ की पूजा के बाद पवित्र गुफा में ध्यान लगाया। हालांकि सोशल मीडिया पर मोदी की इस आध्यात्मिक यात्रा की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

 
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मोदी की केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। पार्टी ने कहा कि इस यात्रा को टीवी पर दिखाना आचार संहिता का उल्लंघन है।
 
webdunia
एक ट्वीट में कहा गया कि यह गुफा नहीं है। इसमें उनके सीधे हाथ पर एक हैंगर टंगा है। यह एक होटल है जो गुफा की तरह दिखती है। वह एक बिस्तर पर बैठे हुए हैं। उनके भक्तों ने हद कर दी। कहा जा रहा है कि मोदी गुफा में ध्यान कर रहे हैं। 
 
webdunia
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि जब राहुल गांधी मानसरोवर गए तो उसे वोट बैंक स्टंट कहा गया। केजरीवाल जब बेंगलुरु में विपश्यना सेंटर गए तो उसे पब्लिसिटी स्टंट कहा गया। जब मतदान के एक दिन पहले केदारनाथ गए तो मीडिया इसे आध्यात्मिक यात्रा कहा जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बालाकोट एयर स्ट्राइक : F-16 की सुरक्षा को लेकर अभी भी चिंतित है पाकिस्तान