Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केदारनाथ में मोदी ने लगाया ध्यान, कांग्रेस नेता ने उड़ाया मजाक

हमें फॉलो करें केदारनाथ में मोदी ने लगाया ध्यान, कांग्रेस नेता ने उड़ाया मजाक
, रविवार, 19 मई 2019 (07:32 IST)
जोधपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केदारनाथ में ध्यान लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया। उन्होंने आश्चर्य जाहिर किया कि मोदी अब क्या संदेश देना चाहते हैं।
 
मोदी उत्तराखंड में हिमालय स्थित तीर्थस्थल में पूजा करने के बाद पास की एक गुफा में ध्यान लगाने गए। टेलीविजन चैनलों ने उनकी तस्वीरें प्रसारित कीं जिनमें वह एक भगवा चादर लपेटे ध्यान की मुद्रा में बैठे नजर आते हैं। गहलोत ने प्रधानमंत्री पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज वह भगवा धारण कर एक गुफा में बैठे हुए हैं। भगवान ही जानें, वह क्या संदेश देना चाहते हैं। हर कोई उन्हें देख रहा है।
 
गहलोत ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर चुप रहने तथा इनकी जगह धर्म और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाने को लेकर मोदी की आलोचना की।
 
webdunia
मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा शुक्रवार को किए गए संवाददाता सम्मेलन पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने यहां कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में मीडिया को संबोधित नहीं किया लेकिन अब संवाददाताओं के सामने आ रहे हैं।
 
गहलोत ने कहा कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके चेहरे और शारीरिक हाव-भाव को देखिये। देश ने यह देख लिया कि वे क्या संदेश देना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बहस करने की चुनौती दी, पर वे पीछे हट गए। वे लोग क्यों मुद्दों पर चर्चा करने से पीछे हट जाते हैं? उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया? उनका दृष्टिकोण क्या है? उन्होंने सिर्फ अपने चुनाव प्रचार और रणनीति के बारे में बातचीत की।
 
उन्होंने कहा कि मोदी और शाह दोनों लोगों के लिये सिर्फ मजाक बनकर रह गए हैं क्योंकि हर कोई उनके संवाददाता सम्मेलन का उद्देश्य खोज रहा है। उन्होंने दावा किया कि दोनों हारे हुए योद्धा लग रहे थे और मोदी निश्चित तौर पर चुनाव में पराजित होंगे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

loksabha election 7th phase voting Live : लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में 59 सीटों पर मतदान