Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी के गढ़ में प्रियंका ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका, यूपी बीजेपी अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल

हमें फॉलो करें मोदी के गढ़ में प्रियंका ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका, यूपी बीजेपी अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल

विकास सिंह

लखनऊ , बुधवार, 20 मार्च 2019 (11:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे की बहू अमृता पांडे कांग्रेस में शामिल हो गई है। अमृता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू है।
 
गंगा यात्रा पर प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ बनारस पहुंची हैं जहां अमृता प्रियंका के साथ नजर आईं। मंगलवार रात प्रियंका जब चुनार पहुंचीं तो अमृता प्रियंका के साथ पहली बार नजर आईं वहीं मीडिया से बात में अमृता ने प्रिंयका से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही है।
 
अमृता ने कांग्रेस में शामिल होने को अपनी घर वापसी बताया है। अमृता ने कहा कि उनका पुराना नाता है इसलिए अब वो प्रियंका के आने के बाद घर लौट रही है। प्रियंका गांधी आज अपनी गंगा यात्रा के अंतिम दिन बनारस पहुंची है जहां वो कई कार्यक्रमों में शामिल हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मंत्री भी कर रहे हैं धार्मिक यात्रा