Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी मेहनत तो खूब कर रही हैं, पर सफलता कितनी मिलेगी?

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी मेहनत तो खूब कर रही हैं, पर सफलता कितनी मिलेगी?
, गुरुवार, 2 मई 2019 (14:50 IST)
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। प्रियंका न केवल अमेठी और रायबरेली बल्कि राज्य की उन सभी सीटों पर मेहनत कर रही है जहां पार्टी के चुनाव जीतने की संभावना है।
webdunia
लखनऊ मेगा रोड शो के साथ सियासत में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को पार्टी ने पूर्वांचल की जिम्मेदारी दी है। वह बिना झिझक लोगों से मिल रही हैं। बड़ी-बड़ी रैलियां करने की बजाए छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं कर रही है। वह जहां जाती हैं बरबस ही लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।
webdunia
प्रियंका जिस किसी व्यक्ति से मिलती है अपनी शालिनता से उनका दिल जीत लेती है। जिस भी व्यक्ति से मिलती हैं मुस्कुराकर मिलती हैं। उनकी बाते ध्यान से सुनती हैं। कोई बुर्जुग मिला नहीं कि वे तुरंत आशीर्वाद लेने से नहीं चूकतीं।
webdunia
हाल ही में प्रियंका गांधी का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। यह वीडियो अमेठी के तिलोई गांव का है, जहां प्रियंका गांधी जनसंपर्क कर रही थीं। वीडियो में कुछ बच्चों से प्रियंका के सामने मोदी विरोधी नारे लगवाए जा रहे हैं। इस पर प्रियंका ने बच्चों से कहा- ये वाला नारा अच्छा नहीं लगा। अच्छे बच्चे बनो। बच्चों ने नारे में मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जावेद अख्‍तर का बड़ा बयान, सिर्फ बुर्का ही क्यों, घूंघट पर भी लगे बैन