Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश का प्रियंका गांधी को जवाब, कोई पार्टी नहीं करती यह काम

हमें फॉलो करें अखिलेश का प्रियंका गांधी को जवाब, कोई पार्टी नहीं करती यह काम
, गुरुवार, 2 मई 2019 (10:50 IST)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में प्रियंका गांधी को करारा जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस ने कही भी कमजोर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। कोई भी पार्टी ऐसा नहीं करती, लोग उनके साथ नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट काटने के लिए यूपी में कांग्रेस ने कई कमजोर उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
webdunia
एएनआई ने ट्विटर पर अखिलेश के साक्षात्कार के कुछ अंश प्रकाशित किए हैं। इसमें अखिलेश ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। जो भाजपा है वही कांग्रेस है और जो कांग्रेस है वही भाजपा है।
 
अखिलेश ने राहुल गांधी के इस आरोप को भी नकार दिया कि भाजपा सपा और बसपा को नियंत्रित करती है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन यूपी में सत्तारुढ़ पार्टी को हराने के लिए बनाया गया है। हमारा गठबंधन भाजपा की गलत नीतियों को रोकेगा।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग के बैन का क्या होगा असर ?