Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका रिटर्न कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमला, बाहुबली की बेटी हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका रिटर्न कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमला, बाहुबली की बेटी हैं
, मंगलवार, 14 मई 2019 (14:06 IST)
लखनऊ। रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर कथित तौर पर कुछ दबंगों ने हमला किया, जिसके चलते अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में अदिति के घायल हो गईं, जिन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
    
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास हुई। इस हादसे में विधायक की कार एवं काफिले की तीन अन्य गाड़ियां भी पलट गईं। घायल विधायक को इलाज के लखनऊ रैफर किया गया है। विधायक समर्थकों का आरोप है कि पीछा कर रहीं गाड़ियों से अदिति सिंह पर फायरिंग भी की गई। कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया। 
 
बताया जाता है कि अदिति रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेशसिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग के लिए अपने समर्थकों के साथ गई थीं। अवधेश सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दिनेशसिंह के भाई हैं। आरोप है कि उन्हीं ने अदिति पर हमला करवाया है। 
 
अमेरिका से पढ़कर लौटी हैं अदिति : गौरतलब है कि अमेरिका से पढ़कर लौटने के बाद पिता की राजनीतिक विरासत संभालने वाली अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी बाहुबली हैं। अदिति को प्रियंका वाड्रा का करीबी माना जाता है। अदिति की शुरुआती शिक्षा मसूरी में हुई बाद में दिल्ली चली गईं। यहां से उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका चली गईं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रडार से विमान गायब होने संबंधी बात पर राहुल का मोदी से बड़ा सवाल