Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में भाजपा और जदयू में सीटों का बंटवारा, किस सीट पर कौन सी पार्टी लड़ेगी चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार में भाजपा और जदयू में सीटों का बंटवारा, किस सीट पर कौन सी पार्टी लड़ेगी चुनाव
पटना , रविवार, 17 मार्च 2019 (14:36 IST)
पटना। भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के बीच रविवार को लोकसभा सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों ही पार्टियां राज्य में 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। 6 सीटें लोजपा को आवंटित की गई हैं। भाजपा, जदयू और लोजपा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई।
 
इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : पटना साहिब, सासाराम, सारण, आरा, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, पाटलीपुत्र, छपरा, महाराजगंज, उजियारपुर, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया और सिओहर सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
 
यहां से जनता दल यूनाइटेड चुनाव लड़ेगी : गोपालगंज, गया, वाल्मीकि नगर, सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंज, जहानाबाद, नालंदा, कटिहार, मधेपुर, बेंका, गया, काराकट, भागलपुर, झांझरपुर, सीवान, मुंगेर से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
 
लोजपा की सीटें : खगड़िया, नवादा, वैशाली, हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी पहुंचीं प्रियंका गांधी, मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत