Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 राज्यों के उम्मीदवार तय

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 राज्यों के उम्मीदवार तय
, रविवार, 17 मार्च 2019 (00:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को हुई बैठक में करीब 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। खबरों के मुताबिक नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजीजू पहुंचे। खबरों के अनुसार रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया गया है। आरके सिंह को आरा से टिकट दिया गया। पूर्वी चंपारण से राधा मोहन को टिकट दिया गया।
 
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को बिहार, उत्‍तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, जम्‍मू-कश्‍मीर और अंडमान निकोबार के उम्‍मीदवारों पर चर्चा की। इस सूची में अधिकांश प्रत्याशी 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव क्षेत्रों के होने की संभावना है।
 
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 11 अप्रैल को पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
 
चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए मतदान होगा। 5वें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 6ठा चरण 12 मई को होगा जिसमें 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 7वें चरण का मतदान 19 मई को होगा जिसमें 8 राज्यों की 59 सीटों के लिए वोटिंग होगी। सभी सीटों पर मतगणना 23 मई को होगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत की पुष्टि