Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सांसद कलराज मिश्र नहीं लड़ेगे लोकसभा चुनाव, जानिए क्या है वजह

हमें फॉलो करें भाजपा सांसद कलराज मिश्र नहीं लड़ेगे लोकसभा चुनाव, जानिए क्या है वजह
देवरिया , गुरुवार, 21 मार्च 2019 (13:44 IST)
देवरिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। 
 
कलराज मिश्र ने कहा कि पार्टी के संगठन के काम को देखते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई हैं।
 
webdunia
मिश्र ने बताया कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। इस जिम्मेदारी के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य की भी बागडोर उन्हें मिली है। पार्टी के संगठन को मजबूती देने के लिए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका का बड़ा हमला, श्रेय लेने वाली सरकार बताए, नीरव को किसने भगाया था