Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साक्षी महाराज ने नामांकन भरने से पहले कर दी यह बड़ी गलती, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें साक्षी महाराज ने नामांकन भरने से पहले कर दी यह बड़ी गलती, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
उन्नाव , मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (08:49 IST)
उन्नाव। उन्नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के खिलाफ सोमवार को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने इसी दिन अपना नामांकन पत्र भरा था। इस दौरान उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला था।
 
बड़ी तादाद में गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन भरने जा रहे साक्षी महाराज से जब इनके पास मांगे गए, तो वो दिखाने में नाकाम रहे। उनके पास मात्र 13 गाड़ियों के ही पास थे। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है।
 
webdunia
इस बीच महागठबंधन ने उन्नाव से पूजा पाल की जगह अब अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज को गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व सांसद अनु टंडन चुनाव मैदान में उतारा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव आयोग ने जारी किया फरमान, मतदान के दौरान चुनावी सर्वेक्षणों पर रोक