Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल ने क्यों कहा, वक्त बर्बाद कर रही हैं प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें केजरीवाल ने क्यों कहा, वक्त बर्बाद कर रही हैं प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए बुधवार को कहा कि वे अपना वक्त बर्बाद कर रही हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वे राजस्थान और मध्यप्रदेश में रैलियां क्यों नहीं कर रही हैं? केजरीवाल ने कहा कि दोनों भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) उन राज्यों अथवा स्थानों पर नहीं जा रहे हैं, जहां उनकी सीधा मुकाबला भाजपा से है। 
 
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की मांग कांग्रेस से की थी, लेकिन कांग्रेस दिल्ली में ही साथ लड़ना चाहती थी। इसके चलते अब दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा को होता हुआ दिख रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना उछला, चांदी भी चमकी