Publish Date: Wed, 27 Mar 2019 (09:13 IST)
Updated Date: Wed, 27 Mar 2019 (09:16 IST)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। लोकसभा का टिकट कटने से संभवतया: खिन्न हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं।
सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है। कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई।
सत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे सत्तार शायद नाराज हो गए।