Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हंसराज हंस के बाद मिला दलेर मेहंदी का साथ, यहां भाजपा को होगा बड़ा फायदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें हंसराज हंस के बाद मिला दलेर मेहंदी का साथ, यहां भाजपा को होगा बड़ा फायदा
, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (14:10 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों में घमासान जारी। इस स्थिति में सभी पार्टियों को ऐसे सितारों की जरूरत है जो भीड़ इकट्ठा कर सके। इस मामले में भाजपा बाजी मारती नजर आ रही है। सनी देओल और हंसराज हंस के बाद प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी भाजपा में शामिल हो गए।
 
दलेर मेहंदी शुक्रवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस भी शामिल थे।
 
उल्लेखनीय है कि मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। 
 
दलेर मेहंदी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को पंजाब में काफी फायदा होने की उम्मीद है। पार्टी की यहां हालत बेहद खराब मानी जा रही थी लेकिन पहले सनी देओल और अब दलेर के आने से स्थितियां बदलती नजर आ रही है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आसाराम को एक और झटका, बेटा नारायण साईं दुष्कर्म मामले में दोषी