Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय ने पेश किया भोपाल का विजन डॉक्यूमेंट, भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोप

हमें फॉलो करें दिग्विजय ने पेश किया भोपाल का विजन डॉक्यूमेंट, भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विकास सिंह

भोपाल , रविवार, 21 अप्रैल 2019 (13:17 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज अपना भोपाल के विकास को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए दिग्विजय सिंह ने सूबे में पंद्रह साल सत्ता में रही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार के समय शहर के विकास को लेकर कोई भी मास्टर प्लान नहीं पेश किया गया और भोपाल के विकास के लिए बनाया गया। उनकी सरकार के समय बनाया गया मास्टर प्लान धूल खाता रहा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय भोपाल की पहचान बड़े तालाब तक संरक्षण हो सका और स्मार्ट सिटी का विजन भी साफ नहीं होने से शहर की हरियाली को खत्म किया गया। दिग्विजय ने कहा कि भोपाल में विकास की अपार संभावना है और इसको ग्लोबल सिटी के तौर पर विकसित किया जा सकता है।
 
दिग्विजय का भोपाल विजन डाक्यूमेंट्स के मुख्य बिंदु...
- भोपाल बनेगा टूरिस्ट हब।
- भोपाल में त्वरित हवाई सेवा
- आसपास के बड़े शहरों को कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जाएगा
- किसान सिटी - फूड प्रोसेसिंग यूनिट
- उत्कृष्ट शिक्षा, उत्तम रोजगार
- सीहोर में मेडिकल कॉलेज
- वर्किंग वुमन और स्टूडेंट के लिए छात्रावास
- ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान बनेगया भोपाल की शान
- कला को एहमियत, कलाकारों की सहूलियत, आर्ट सिटी, फिल्म सिटी
- मेगा लॉजिस्टिक एंड वेयर हाउस जोन
- संत हिरदाराम नगर में टेक्सटाइल ट्रेडिंग हब
- IT सिटी, BHEL क्षेत्र का समुचित विकास
- भोपाल जॉब पोर्टल
- सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, हर वार्ड में फ्री हेल्थ सेंटर
- स्पोर्ट हब, प्रतिभाओं को सम्मान
- पब्लिक फ्रेंडली ट्रैफिक सिस्टम
- सबको साफ जल, सबका बेहतर कल, हर घर:नर्मदा जल
- वाटर और वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी
- नो होमलेस, नो हेल्पलेस, कमज़ोर वर्ग के लिए हाउसिंग स्किम, कॉलोनी को सुविधायुक बनाएंगे
- सेफ केपिटल फोकस महिलाएं, वृद्ध और बच्चे
- ताल सलामत तो भोपाल सलामत, भोपाल ताल का संवर्धन, संरक्षण

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईस्टर पर श्रीलंका में धमाकों की दहशत, शोक में डूबा ट्‍विटर