Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं: विनोद तावड़े

हमें फॉलो करें क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं: विनोद तावड़े
मुंबई , बुधवार, 20 मार्च 2019 (07:49 IST)
मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनोद तावड़े ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या वह 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा पड़ोसी देश में आतंकी शिविर पर किए गए हवाई हमले पर शक करके पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री तावड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए भी ठाकरे पर हमला बोला। तावड़े ने कहा कि हवाई हमले के असर पर शक करके क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन मनसे प्रमुख राज ठाकरे भाजपा सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं से कहा, उन्होंने कभी खुद होकर कांग्रेस-राकांपा से न तो गठबंधन की बात की बात की और ना ही सीटों की। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के निर्देश, सशस्त्र बलों की कार्रवाइयों का प्रचार न करें