Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव परिणाम आने से पहले गिरिराज की शरण में पहुंचीं हेमामालिनी, दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2019
, बुधवार, 22 मई 2019 (22:55 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं हेमा मालिनी ने चुनाव परिणाम आने से पहले गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
 
मथुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी मंगलवार को मुम्बई से मथुरा पहुंचीं और गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। परिक्रमा के दौरान उनके कुछ परिजन और निकट संबंधी भी साथ थे।
 
मथुरा पहुंचने के बाद कल से ही वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार का भविष्य