Publish Date: Mon, 06 May 2019 (23:25 IST)
Updated Date: Tue, 07 May 2019 (00:34 IST)
रांची। दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सोमवार को यहां अपने परिवार के साथ मतदान किया। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में मैच खेलने के 24 घंटे से भी कम समय में धोनी मतदान केंद्र पर मौजूद थे।
मतदान करने के बाद धोनी ने अपनी बिटिया जीवा के साथ सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो भी डाला है। इसमें उनकी बेटी अपने पापा के प्रशंसकों से कहती है- 'जाओ और मतदान करो, जैसे मम्मी और पापा ने किया।'
धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को चेन्नई में मंगलवार को आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।