Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

39 साल पहले भाजपा ने खाई थी कसम, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिलाई याद

Advertiesment
हमें फॉलो करें 39 साल पहले भाजपा ने खाई थी कसम, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिलाई याद
नई दिल्ली , शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (11:10 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा देश की पसंदीदा पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में काफी काम हुआ है और पार्टी आगे भी देश के लिये और काम करना चाहती है।
 
मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज से 39 साल पहले भाजपा ने कसम खाई थी कि वह समाज की सेवा करेगी और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से आज भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी बन गई है। पिछले पांच साल में काफी कुछ हुआ है और हम आगे भी देश के लिए और काम करना चाहते है।' 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना की वजह से शान से खड़ी है। उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता भारतवासियों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विकास कार्यों ने पार्टी को सभी वर्गों में लोकप्रिय बना दिया है।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात काम करते रहेंगे, ताकि पार्टी को एक बार फिर से लोगों का आशीर्वाद मिले।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा जमीन से जुड़ी रही है। उन्होंने जोर दिया कि हमारे विकास कार्यों ने ही पार्टी को भारत के हर एक कोने में समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आडवाणी पर राहुल के बयान से सुषमा नाराज, इस तरह जताया ऐतराज