साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक सत्याग्रह का नाम
वेबदुनिया से भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा की खास बातचीत
Publish Date: Tue, 30 Apr 2019 (20:26 IST)
Updated Date: Tue, 30 Apr 2019 (20:46 IST)
भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञासिंह ठाकुर एक सत्याग्रह का नाम है। साध्वी भोपाल का भविष्य गढ़ने आई हैं।
वेबदुनिया के पॉलिटिकल एडिटर से खास बातचीत में प्रभात झा ने कहा कि भोपाल में चुनाव नहीं सत्याग्रह हो रहा है। झा का कहना है कि बिना सबूत साध्वी ठाकुर को टॉर्चर कर हिन्दुत्व और भगवा दोनों को बदनाम किया गया है।
दिग्विजय पर पलटवार : प्रभात झा ने दिग्विजयसिंह के माहौल खराब करने वाले बयान पर बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय के कारण भोपाल का माहौल खराब हो सकता है, साध्वी प्रज्ञा के कारण नहीं। साध्वी प्रज्ञा तो भोपाल का भविष्य गढ़ने आई हैं।
राहुल की 'जैसी करनी, वैसी भरनी' : राहुल की नागरिकता विवाद पर प्रभात झा ने कहा कि राहुल की जैसी करनी है, वैसी ही भरनी होगी। जब कोई दो-दो, तीन-तीन देशों की नागरिकता रखेगा तो पोल खुलने पर सच सामने आएगा ही।
भाजपा को स्पष्ट बहुमत : प्रभात झा ने कहा कि भाजपा 2014 वाली स्थिति में है। स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। कांग्रेस को सबसे कम सीटें मिलेंगी।