Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की नजर में क्या है राहुल गांधी का सत्कर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की नजर में क्या है राहुल गांधी का सत्कर्म

विशेष प्रतिनिधि

, मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (18:53 IST)
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नागरिकता विवाद को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राहुल को उनके सत्कर्मों के लिए नोटिस मिला है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि दो-दो, तीन-तीन देशों की नागरिकता लिए बैठे हैं। इनकी देश के प्रति निष्ठा कैसे होगी।
 
राहुल गांधी को उनकी नागरिकता को लेकर गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार पांच साल से क्यों चुप बैठी थी।
 
ताई और साध्वी की मुलाकात : लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मंगलवार को भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने बंद कमरे में भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की। करीब 45 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई। मीडिया से बात करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जीत की शुभकामना दी।
webdunia
महाजन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि साध्वी प्रज्ञा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगी और दिल्ली में मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी। वहीं, ताई शहीद हेमंत करकरे पर पूछे गए सवालों को टाल गईं। महाजन ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय के ट्वीट पर बोलते हुए कहा कि सिंह अपने हिसाब से पॉलिटिकल गेम खेलते रहते हैं।
 
महाजन से मुलाकात के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ताई उनको आशीर्वाद देने और उनकी सेहत की जानकारी लेने आई थीं। ताई के पास इतने सालों का अनुभव है और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए जरूरी भी था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ताई मेरी चिंता करती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वदेश लौटने से पहले भावुक हुए आईपीएल में धाक जमाने वाले वॉर्नर