Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव का बिगुल : पहली बार अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, पटना में नीतीश के साथ करेंगे संकल्प रैली

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव का बिगुल : पहली बार अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, पटना में नीतीश के साथ करेंगे संकल्प रैली
, रविवार, 3 मार्च 2019 (09:56 IST)
पटना/ लखनऊ। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए की 'संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एकसाथ संबोधित करेंगे। इस रैली में इन दोनों नेताओं के अतिरिक्त लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे। राजग के तीनों प्रमुख नेता बिहार में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके अलावा मोदी उत्तरप्रदेश के अमेठी में पहली बार पहुंच रहे हैं। यहां मोदी असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का लोकार्पण करेंगे। अमेठी में 29 साल बाद पहुंचने वाले वे पहले गैर कांग्रेसी और तीसरे प्रधानमंत्री होंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना और अमेठी पहुंचेंगे। पटना के गांधी मैदान में वे 6 साल बाद रैली को संबोधित करेंगे। यहां उनके साथ एनडीए के 40 नेता रहेंगे। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री पशुपति कुमार पारस समेत अन्य 32 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। भाजपा, जदयू और लोजपा गांधी मैदान में भीड़ जुटाकर एनडीए की ताकत दिखाने कोशिश में हैं।
 
मोदी अमेठी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अत्याधुनिक एके-103 असॉल्ट राइफल निर्माण की नई इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 538 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 
(file photo)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला...