Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा चुनाव 2019 : पीएम मोदी को दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ाने की मांग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi
, गुरुवार, 28 मार्च 2019 (21:57 IST)
भोपाल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय प्रभारी तथा अखिल भारतीय एससी/ एसटी अधिकार परिषद के अध्यक्ष इन्द्रेश गजभिए ने भाजपा आलाकमान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग की है।
 
मालूम हो कि कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्वियज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। गजभिए ने गुरुवार को यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं संसदीय बोर्ड के सदस्यों को पत्र लिखकर भोपाल लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव लड़ाने की मांग की गई है।
 
उन्होंने कहा कि भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दिग्वियज सिंह को मैदान में उतारा है इसलिए यह चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं है। भाजपा इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाने पर मंथन कर रही है।
webdunia
उन्होंने कहा कि भोपाल लोकसभा सीट से मोदी को चुनाव लड़ाने का असर संपूर्ण मध्यप्रदेश में पड़ेगा और भाजपा भोपाल सहित प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीतने में कामयाब हो सकती है। इसके साथ ही गजभिए ने स्वयं के लिए बालाघाट अथवा देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट की मांग की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजरंग और ऋषभ पंत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी