Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वोट डालने के बाद बुजुर्ग महिला से गले मिलीं प्रियंका, मिला 'आशीर्वाद'

हमें फॉलो करें वोट डालने के बाद बुजुर्ग महिला से गले मिलीं प्रियंका, मिला 'आशीर्वाद'
, रविवार, 12 मई 2019 (12:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर के बुजुर्ग महिला को गले लगाया। प्रियंका से इस तरह मिलने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रही इस महिला ने सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। 
 
प्रियंका ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग इस समय परेशान और त्रस्त हैं तथा भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं यह सोच कर मैंने वोट दिया है। एकदम स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार जा रही है। जनता में आक्रोश है। जनता त्रस्त है, परेशान है और अपनी इस परेशानी को वोट के जरिए व्यक्त करेगी। उन्होंने कहा कि वह जहां गई हैं, एकदम स्पष्ट है कि भाजपा हार रही है।
 
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो वादे आपने किए थे - 15,00,000 सबके खाते में देंगे, दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे - उसका तो जवाब देते नहीं, बाकी इधर उधर की बातें करते हैं। हमारे नेता जनता की समस्याओं और उसका हल कैसे होगा इसकी बात करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मतदान के बाद बोले राहुल गांधी, मोदी ने चुनाव में नफरत का इस्तेमाल किया, हमने मोहब्बत का