Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 मई को इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो, 2 घंटे तक मां अहिल्या की नगरी में शक्ति प्रदर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें 13 मई को इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो, 2 घंटे तक मां अहिल्या की नगरी में शक्ति प्रदर्शन
इंदौर , शुक्रवार, 10 मई 2019 (13:58 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राजनीतिक सरगर्मियां अब तेज होती नजर आ रही है। 12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यहां रोड शो करेंगी।
 
प्रियंका 13 मई की शाम साढ़े 4 बजे रतलाम से इंदौर आएंगी और शहर में 2 घंटे का रोड शो करेंगी। माना जा रहा है कि इसका प्रभाव मध्यप्रदेश की सभी 8 सीटों पर पड़ेगा। 
 
प्रियंका के रोड शो में मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सभी दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस ने यहां से पंकज संघवी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला भाजपा के शंकर लालवानी से है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनावी जंग में गौतम गंभीर को मिला हरभजनसिंह का साथ