Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईसाई हैं प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ मंदिर में न करने दें प्रवेश

हमें फॉलो करें ईसाई हैं प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ मंदिर में न करने दें प्रवेश
, मंगलवार, 19 मार्च 2019 (18:08 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंदिर-मंदिर जा रही हैं। गंगा यात्रा की शुरुआत करने प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका ने हनुमान मंदिर का दर्शन किए तो मंगलवार को विंध्यवासिनी मंदिर का दर्शन किए। इस बीच प्रियंका के मंदिर में दर्शन-पूजा को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है।
वकीलों के एक समूह ने को जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दिए जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में दावा किया गया है कि प्रियंका ईसाई हैं और सनातन धर्म के प्राचीन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए।
 
गंगा महासभा के राष्‍ट्रीय महामंत्री जीतेन्‍द्रानंद ने भी प्रियंका मंदिर जाने के कार्यक्रम का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी की वाकई हिन्दू धर्म में आस्था है तो उन्हें खुद के हिन्दू होने की शपथ हलफनामे में लिखकर देनी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईएसएल के छठे सथ में भी कोस्टा मुंबई सिटी एफसी के कोच बने रहेंगे