Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सियासत के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री, ट्‍विटर अकाउंट बनाते इन्हें किया फॉलो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सियासत के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री, ट्‍विटर अकाउंट बनाते इन्हें किया फॉलो...
, सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (12:20 IST)
लखनऊ मेगा रोड शो के साथ सियासत में धमाकेदार एंट्री कर रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में भी शुरुआत कर दी। ट्‍विटर पर प्रियंका गांधी का अकाउंट @priyankagandhi के नाम से बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ गई हैं।
 
प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री के साथ ही उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है, लेकिन वे 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्‍विटर अकाउंट से कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो किया। इसके इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत को फॉलो कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, 3 घायल, 15 घर हुए क्षतिग्रस्‍त