Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 6 April 2025
webdunia

ईरान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, 3 घायल, 15 घर हुए क्षतिग्रस्‍त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Earthquake
, सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (12:15 IST)
तेहरान। ईरान के दक्षिणी क्षेत्र में रविवार को आए 5.3 तीव्रता का भूकंप आने से तीन लोग घायल हो गए। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण ने जानकारी दी कि भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप से 17 वर्षीय लड़की समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

भूकंप का केंद्र होरमोजगन प्रांत के काशम शहर से 73 मील दूर पश्चिम में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।

ईरान की सरकारी समाचार समिति आईआरएनए के अनुसार भूकंप के कारण एक 17 वर्षीय लड़की समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार भूकंप से 15 घरों को नुकसान पहुंचा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय पात्र, 300 करोड़वां मिड डे मील परोसेंगे मोदी, करेंगे रस्म की शुरुआत