Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मायावती के निशाने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा आयोग

हमें फॉलो करें मायावती के निशाने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा आयोग
, सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (13:36 IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और हाल ही में विवादास्पद बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए सोमवार को सवाल किया कि चुनाव आयोग उनका नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा है?

मायावती ने ट्वीट किया, भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह धर्मयुद्ध लड़ रही हैं। यही है बीजेपी-आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा, लेकिन (चुनाव) आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है, प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?
webdunia

मायावती ने कहा, मीडिया की जबर्दस्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है व इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि भाजपा और पीएम मोदी हैं जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका में फंसे थे JDS के 7 कार्यकर्ता, कुमारस्वामी ने विदेश मंत्री से मांगी मदद