Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोड शो के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा

हमें फॉलो करें रोड शो के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा
रायबरेली , गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (15:14 IST)
रायबरेली। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने से पहले गांधी ने रोडशो किया।
 
सुबह उन्होंने पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना और हवन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। उत्साह से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारे गूंज रहे थे और वे रोडशो के रास्ते में नाचते गाते नजर आए।
 
webdunia
सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। सोनिया यहां से चार बार 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, EC की 4% महंगाई राहत बढ़ाने को मंजूरी, 4 लाख पेंशनरों को हो सकता है फायदा