Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरेंद्र मोदी की जीत में सनी लियोन का क्यों नाम हो रहा है?

हमें फॉलो करें नरेंद्र मोदी की जीत में सनी लियोन का क्यों नाम हो रहा है?
, गुरुवार, 23 मई 2019 (15:56 IST)
नई दिल्ली। एनडीए की जीत, भाजपा की जीत और सबसे आगे नरेन्द्र मोदी की जीत। लेकिन, इस ऐतिहासिक जीत में यदि फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन का नाम आ जाए तो चौंकना स्वाभाविक भी है। 
 
गौरतलब फिल्म अभिनेता सनी देओल पंजाब की गुरुदासपुर सीट से कांग्रेस के वर्तमान सांसद सुनील जाखड़ के खिलाफ लड़ रहे हैं। सनी देओल परिवार के तीसरे सदस्य हैं जो सांसद बनने जा रहे हैं। समाचार लिखने तक सनी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाखड़ से करीब 81 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। माना जा रहा है कि उनकी जीत तय है। 
 
webdunia
दरअसल, रिपब्लिक टीवी के प्रमुख अर्णब गोस्वामी चुनावी बहस के दौरान सनी देओल के स्थान पर सनी लियोन बोल गए। हुसैन हैदरी नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि ARNAB JUST SAID SUNNY LEONE INSTEAD OF SUNNY DEOL. अर्णब बता रहे थे सनी देओल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। इस दौरान वे देओल की जगह लियोन बोल गए। 
 
यहां तक तो ठीक था, लेकिन लगे हाथ सनी लियोन ने भी ट्‍वीट कर सवाल पूछ लिया- Leading by How many votes ????  इसके बाद ट्‍विटर पर अर्णब का खूब मजाक बना। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश में हुईं फेल?