Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उदित राज ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Udit Raj
नई दिल्ली , बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (11:50 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता उदित राज बुधवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज की जगह हंस राज हंस को टिकट दे दिया था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उदित राज ने बुधवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया।
 
पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद बने राज को इस बार टिकट नहीं मिला जिसके बाद से वह खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

उदित राज की जगह भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पंजाबी गायक हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया है। हंसराज के सामने आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया की चुनौती होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगी पड़ी योगी के खिलाफ टिप्पणी, कैसरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIR