Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उदित राज का टिकट कटा, भाजपा ने हंस राज हंस को चुनाव मैदान में उतारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें उदित राज का टिकट कटा, भाजपा ने हंस राज हंस को चुनाव मैदान में उतारा
नई दिल्ली , मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (13:28 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली से गायक हंस राज हंस को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। यह घोषणा नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा से कुछ घंटों पहले की गई।
 
उत्तर-पश्चिम दिल्ली से मौजूदा सांसद उदित राज ने सीट से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर इस्तीफा देने और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर खड़ा होने की धमकी दी थी।
 
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि हंसराज को उम्मीदवार बनाने की घोषणा में देरी के पीछे एक कारण यह भी था। हंसराज के सामने आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया की चुनौती होगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदिरा गांधी के किरण बेदी को नाश्ते पर बुलाने की वजह क्या थी? फैक्ट चेक