Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी की बुराई करते थे केजरीवाल इसलिए मारा थप्पड़, सुरेश की पत्नी ने किया खुलासा

हमें फॉलो करें मोदी की बुराई करते थे केजरीवाल इसलिए मारा थप्पड़, सुरेश की पत्नी ने किया खुलासा
, रविवार, 5 मई 2019 (08:25 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में शनिवार को मोतीनगर के कर्मपुरा इलाके में एक शख्‍स ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जीप पर चढ़कर उन्‍हें थप्‍पड़ जड़ दिया। शख्‍स की पहचान सुरेश चौहान के तौर पर की गई है। सुरेश की पत्‍नी ममता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई से वह काफी नाराज था। इसी वजह से सुरेश ने यह कदम उठाया।
 
ममता ने बताया कि उनके पति सुरेश को पीएम मोदी की बुराई कतई पसंद नहीं है। उनकी मानें तो कुछ दिनों पहले विधायक शिवचरण गोयल चुनाव प्रचार के सिलसिले में उनके घर गए थे। ममता ने बताया कि इस दौरान गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को बहुत भला-बुरा कहा था। इसके बाद से ही सुरेश बेहद नाराज था। आरोपी की पत्नी ममता का कहना है कि सुरेश किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह कोई नशा भी नहीं करता।
 
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। वह मुख्यमंत्री एवं पार्टी के विभिन्न आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेता था। लेकिन पार्टी नेताओं के कामकाज से वह चिढ़ गया। उसे व्हाट्सअप मैसेज से सीएम के रोड शो की जानकारी मिली थी। वह आप विधायक शिवचरण गोयल को भी थप्पड़ मारना चाहता था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिब्बल का सवाल, क्या भाजपा कह रही है कि दो पूर्व सेना प्रमुख सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहे हैं