Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोड शो के दौरान आंध्रप्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी पर पथराव, माथे पर लगी चोट

हमें फॉलो करें रोड शो के दौरान आंध्रप्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी पर पथराव, माथे पर लगी चोट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

विजयवाड़ा , रविवार, 14 अप्रैल 2024 (00:15 IST)
Lok Sabha Elections 2024 :  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार रात को पत्थर से हमला हुआ। इसमें जगन मोहन घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ई एस जगन मोहन रेड्डी के जल्द ही जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री के ‘मेमंता सिद्धम (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक चुनाव प्रचार के दौरान उन पर पत्थर फेंके गए और एक पत्थर उनकी आंख से ऊपर ललाट पर लगा एवं वह घायल हो गये।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जब अपने बस टूर के दौरान सिंह नगर के विवेकानंद स्कूल सेंटर में भीड़ का अभिवादन कर रहे थे तब उन्हें पत्थर आ लगा।’’
यह पत्थर बड़ी तेजी से आया और रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि पत्थर गुलेल से फेंका गया होगा। पत्थर लगने के बाद बस के ऊपर उनके साथ खड़े लोगों ने शुरू में रूमाल से उनका ललाट पोछा। बस के अंदर एक डॉक्टर ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया।
इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने शहर में अपना टूर जारी रखा और चार घंटे तक प्रचार किया। इस बीच वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि इस ‘हमले’ के पीछे तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) का हाथ है। रेड्डी 21 दिन के इस बस टूर पर हैं। राज्य में 175 सदस्यीय विधानसभा तथा 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीजेपी के घोड़े की ढाई चाल से बचने की जरूरत : अखिलेश यादव