Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ

हमें फॉलो करें Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 1 जून 2024 (23:42 IST)
Bihar Exit Poll : लोकसभा चुनाव 2024 का 7वें चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब इंतजार 4 जून का है, जब परिणाम आएंगे। इससे पहले न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल के रुझानों में सामने आया है कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा। बिहार के एग्जिट पोल चौंकाने वाले हैं। नीतीश का साथ लेकर भाजपा ने दावा किया था कि वह 40 सीट जीतकर क्लीन स्वीप करेगी, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
ALSO READ: क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने
'आजतक एक्सिस माई इंडिया' के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 40 में से 29-33 सीटें मिलती दिख रही है जबकि INDIA गठबंधन को 7-10 सीटें मिल सकती है। एबीपी सी-वोटर का एग्जिट पोल में एबीपी सी-वोटर ने बिहार में एनडीए को 34 से 38 सीटें दी हैं। इंडी गठबंधन को बिहार में 03 से 5 सीटें मिल सकती हैं। अब चुनाव के बाद एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन को लाभ होता दिखाई दे रहा है। 
बिहार में अगर NDA नुकसान हो रहा है तो इसका कारण क्या नीतीश कुमार का साथ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश ने राजद का साथ छोड़कर एनडीए का दामन था लिया था। बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17, जनता दल यूनाइटेड ने 16, लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी।
ALSO READ: Exit Poll 2024 Live : Exit Poll में NDA की लहर, 400 के पार सीटें मिलने का अनुमान, सीटों का अनुमान राज्यवार
लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल का खाता नहीं खुला था। बिहार में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। अब यह 4 जून को ही स्पष्ट हो पाएगा कि सुशासन बाबू भाजपा के लिए कितने लकी साबित होते हैं। वेबदुनिया न्यूज

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने