Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BSP उम्मीदवार ने वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड कराया, मामला दर्ज

हमें फॉलो करें election 2019

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 1 जून 2024 (15:30 IST)
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में फिरोजपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज (Surinder Kamboj) पर वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड कराने और फिर इसे सार्वजनिक करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 
गुरुहरसहाय के जीवा राय गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डालते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंबोज का वीडियो बनाया। फिरोजपुर के उपायुक्त राजेश धीमान ने कहा कि कंबोज ने इस वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। कंबोज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कंबोज जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज के पिता हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

live : दोपहर 1 बजे तक 40.09 फीसदी मतदान, कहां कितनी वोटिंग?