Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव का डांस हुआ वायरल, पति है पुलिस कांस्टेबल

हमें फॉलो करें कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव का डांस हुआ वायरल, पति है पुलिस कांस्टेबल
, मंगलवार, 4 जून 2024 (20:15 IST)
congress candidate sanjana jatav : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद अब सोशल मीहिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कहीं जीत की खुशी है तो कहीं हार का गम है। ऐसा ही एक वीडियो भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव का वायरल हुआ है। इसमें वे जीत की खुशी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 26 साल की संजना जाटव ने इतिहास रच दिया है।
संजना जाटव अलवर जिले के कठूमर तहसील के गांव समूंची की रहने वाली है।  संजना जाटव का मायका भरतपुर जिले के भूसावर में हैं। उनके पति कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। संजना अलवर जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत को आजमाया था।
इसमें संजना सिर्फ 409 वोटों से हारीं थीं। भरतपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से संजना लोकसभा चुनाव के लिए खड़ी हुई थी। उनके सामने भाजपा ने रामस्वरूप कोली। संजना ने रामस्वरूप कोली को हरा दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव 2024 की 10 बड़ी जीत, इंदौर के शंकर लालवानी टॉप पर