Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष BJP में हो सकते हैं शामिल, पूर्व विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता

हमें फॉलो करें MP कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष BJP में हो सकते हैं शामिल, पूर्व विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता

विकास सिंह

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (12:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस में भगदड़ के हालात है। इस बीच बड़ी खबर ग्वालियर-चंबल से आ रही है जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और मौजूदा विधायक रामनिवास रावत पार्टी छोड़ सकते है। खबरों के मुताबिक रामनिवास रावत मुरैना में 25 अप्रैल को होने वाली जनसभा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है।

टिकट बंटवारे से नाराज रावत- ग्वालियर-चंबल के दिग्गज नेता और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत लोकसभा  चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज है। विजयपुर से सीट से छठीं बार विधायक चुने गए रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे  लेकिन पार्टी ने वहां से नीटू सिकरवार को टिकट दिया है। ऐसे में अब रामनिवास रावत हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है। चर्चा इस बात की है कि रामनिवास रावत विधायक पद से भी इस्तीफा देंगे और मौजूदा भाजपा सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता  है।

दिग्विजय सिंह के करीबी रावत-कांग्रेस के दिग्गज नेता रामनिवास रावत की गिनती दिग्विजय सिंह के करीबी नेताओं में होती है औह वह मुरैना की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने विजयपुर सीट पर फिर जीत हासिल की थी। वहीं 2019 का लोकसभा चुनाव भी रामनिवास रावत ने मुरैना सीट से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व विधायक भाजपा में शामिल- वहीं दूसरी ओर शनिवार को शिवपुरी से पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी  आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह सहित कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में होंगे सिंधिया, चौहान, दिग्विजय सहित 144 उम्मीदवार