Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस की एक और लिस्ट, बिहार- पंजाब के उम्मीदवारों के नाम

हमें फॉलो करें congress

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (22:13 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने बिहार में पांच सीटों पर और पंजाब में दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार में कांग्रेस का आरजेडी के साथ गठबंधन है जबकि पंजाब में यह अकेले मैदान में है।
 
बिहार में पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। पंजाब की होशियारपुर सीट से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को प्रत्याशी बनाया है। फरीदकोट से मौजूदा सांसद और मशहूर सिंगर मोहम्मद सदीक का टिकट काट दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Punjab: कांग्रेस को लगा दूसरा झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी SAD में शामिल