Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदली बदली सी दिखेगी संसद, पहली बार लोकतंत्र के मंदिर पहुंचेंगे 280 सांसद

हमें फॉलो करें Parliament

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 6 जून 2024 (07:38 IST)
loksabha election results 2024 : लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग ने बहुमत हासिल कर लिया है। 240 सीटों के साथ भाजपा एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि मोदी सरकार के 19 मंत्री चुनाव हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री, फिल्म स्टार और हाईकोर्ट के पूर्व जज सहित 280 ऐसे विजेता हैं जो पहली बार संसद के निचले सदन के सदस्य होंगे। ALSO READ: लोकसभा के लिए चुनी गईं 73 महिला सांसद, पिछले चुनाव के मुकाबले घटी संख्या
 
उत्तर प्रदेश ने पहली बार 45 सदस्यों को पहली बार चुनकर संसद के निचले सदन में भेजा है। इनमें लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (मेरठ), चर्चित अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा, नगीना सीट से निर्वाचित दलित अधिकार कार्यकर्ता एवं आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद शामिल हैं।
 
महाराष्ट्र से 33 लोकसभा सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं, जिनमें स्कूल शिक्षक भास्कर भागरे भी शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने डिंडोरी की आदिवासी सीट से मैदान में उतारा था। भागरे ने भाजपा नेता भारती पवार को हराया। ALSO READ: नरेन्द्र मोदी चुने गए NDA के नेता, 8 को ले सकते हैं शपथ
 
महाराष्ट्र से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए सदस्यों में मुंबई उत्तर से भाजपा के पीयूष गोयल, अमरावती से कांग्रेस नेता बलवंत वानखेड़े, अकोला से पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे के पुत्र एवं भाजपा नेता अनूप धोत्रे अकोला और सांगली से निर्दलीय सदस्य विशाल पाटिल शामिल हैं।
 
पहली बार लोकसभा पहुंचने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों में नारायण राणे (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र), त्रिवेंद्र सिंह रावत (हरिद्वार, उत्तराखंड), मनोहर लाल (करनाल, हरियाणा), बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा पश्चिम, त्रिपुरा), जीतन राम मांझी (गया, बिहार), बसवराज बोम्मई (हावेरी, कर्नाटक), जगदीश शेट्टार (बेलगाम, कर्नाटक), चरणजीत सिंह चन्नी (जालंधर, पंजाब) शामिल हैं।
 
वहीं, अभिनय से जुड़े और पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वालों में केरल की त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से निर्वाचित कंगना रनौत शामिल हैं। ALSO READ: भाजपा के अयोध्या हारने की असली कहानी, अयोध्यावासियों की जुबानी
 
राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई (शिवसेना यूबीटी), भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया और पुरषोत्तम रूपाला ने भी पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बेटी बांसुरी स्वराज ने भी पहली बार लोकसभा चुनाव जीता है।
 
पूर्व राजपरिवारों के सदस्य जो पहली बार देश की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य बने हैं उनमें छत्रपति शाहू (कोल्हापुर), यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार (मैसूर) और कृति देवी देबबर्मन (त्रिपुरा पूर्व) शामिल हैं।
 
पश्चिम बंगाल की तालमुक लोकसभा सीट से जीतने वाले कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय भी पहली बार सांसद बने हैं। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाइडन, पुतिन, सुनक समेत विश्व के कई नेताओं ने दी PM मोदी को बधाई