Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा के मंत्री और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला भाजपा में शामिल हुए

हमें फॉलो करें हरियाणा के मंत्री और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला भाजपा में शामिल हुए
चंडीगढ़ , रविवार, 24 मार्च 2024 (22:31 IST)
हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि चौटाला हरियाणा के सिरसा में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने चौटाला का पार्टी में स्वागत किया। तावड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा कि जैसे नवीन जिंदल यहां (दिल्ली में) (भाजपा) में शामिल हो गए हैं, इसी तरह हरियाणा सरकार में मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला जी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इन दो नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत करते हैं।  भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP List : वरुण गांधी और अश्विनी चौबे का टिकट कटा, कंगना, अरुण गोविल नवीन जिंदल और सीता सोरेन बने भाजपा उम्मीदवार