Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में NOTA ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 2 लाख से ज्यादा वोट

हमें फॉलो करें इंदौर में NOTA ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 2 लाख से ज्यादा वोट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 जून 2024 (14:20 IST)
Indore Lok Sabha Result: Indore Lok Sabha Result: NOTA: इंदौर में नोटा ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां दोपहर 2:20 बजे तक 2 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारन था।

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर से आ रहे रुझान चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस ने यहां नोटा का प्रयोग करने की अपील की थी, जिसके लिए कांग्रेस ने एक मुहिम भी छेड़ रखी थी। आज सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक, इंदौर में नोटा एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। सुबह 10 बजे तक हुई गिनती के अनुसार, नोटा को 59,463 वोट मिले हैं। इसके साथ ही नोटा ने बिहार के गोपालगंज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कांग्रेस : 2 लाख वोटों का था दावा : इंदौर में नोटा मुहिम छेड़ने के बाद कांग्रेस ने कांग्रेस (Congress) का दावा था कि इंदौर (Indore) में नोटा (Nota) कम से कम दो लाख वोट हासिल करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करेगा। बता दें कि इंदौर में 13 मई को हुए मतदान में कुल 25.27 लाख मतदाताओं में से 61.75 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। वैसे तो इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन राजनीति के स्थानीय समीकरणों के कारण मुख्य मुकाबला इंदौर के वर्तमान सांसद और मौजूदा बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी और कांग्रेस समर्थित नोटा के बीच है।

NOTA के नाम है ये रिकॉर्ड: नोटा के नाम अब तक 51,660 वोट मिलने का रिकॉर्ड था। बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 'नोटा' को बिहार की गोपालगंज सीट पर सर्वाधिक वोट मिले थे। तब इस क्षेत्र के 51,660 मतदाताओं ने 'नोटा' का विकल्प चुना था और 'नोटा' को कुल मतों में से करीब पांच प्रतिशत वोट मिले थे।

15 लाख से भी ज्यादा वोट पड़े : लोकसभा चुनाव में 2024 में 15 लाख से भी ज्यादा वोट पड़े हैं, जबकि कुल मतदाता 25 लाख से ज्यादा है। इस बार भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने कांग्रेस का उम्मीदवार भी नहीं है। पिछली बार उन्हें 10 लाख 68 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी को 5 लाख वोट मिले थे। यदि शंकर इस बार 11-12 लाख वोट भी लेने में सफल होते हैं और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2 लाख के आसपास भी वोट मिलते हैं तो भी उनकी जीत 10 लाख से ज्यादा की हो सकती है। सट्‍टा बाजार भी शंकर को 11 लाख से ज्यादा वोटों से जिता रहा है।

इसलिए चर्चा में है इंदौर सीट : कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम द्वारा नामांकन वापस लेने के ‍बाद से इंदौर लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। इंदौर सीट पर सर्वाधिक 8 बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड श्रीमती सुमित्रा महाजन के नाम है। महाजन लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 5 लाख 47 हजार 754 वोटों से चुनाव जीते थे, जो कि इंदौर में सबसे बड़ी जीत है।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनावों में क्या है दिग्गज नेताओं का हाल, जानिए 30 से ज्यादा सीटों की हकीकत