Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनावों में क्या है दिग्गज नेताओं का हाल, जानिए 30 से ज्यादा सीटों की हकीकत

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनावों में क्या है दिग्गज नेताओं का हाल, जानिए 30 से ज्यादा सीटों की हकीकत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 जून 2024 (13:11 IST)
Lok Sabha Elections 2024 Election Results: लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इस बीच, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता निर्णायक बढ़त बना चुके हैं, जबकि कई बड़े नेता ऐसे भी हैं, जिनके हाथ से जीत फिसलती हुई दिख रही है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ दिग्गज नेताओं का क्या हाल है.... 
 
-राजस्थान की बाड़मेर सीट पर केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय रवीन्द्र सिंह भाटी दूसरे स्थान पर हैं। चौधरी 39318 वोटों से आगे चल रहे हैं। - 
-जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के मुकाबले करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-अलवर में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 54 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
ALSO READ: राजस्थान में बीजेपी के मिशन-25 को बड़ा झटका, जानिए क्‍या है सभी 25 सीटों के हाल?
-मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर नकुल कमलनाथ 49 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-गुना-शिवपुरी सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 लाख 42 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो सीट पर 2 लाख 94 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-राजगढ़ सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 42 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
ALSO READ: इंदौर में NOTA ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 1.50 लाख से ज्यादा वोट
-उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर भाजपा की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करीब 50 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। 
-वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 97 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। एक बार कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने भी बढ़त बनाई थी। 
-मेरठ सीट भाजपा उम्मीदवार और रामायण के राम अरुण गोविल एक बार बढ़त बनाने के बाद फिर पिछड़े। वे 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा ने काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया है। 
-रायबरेली से राहुल गांधी 1 लाख 51 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-फैजाबाद (अयोध्या) सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद भाजपा के लल्लू सिंह के मुकाबले आगे चल रहे हैं। 
-मथुरा में भाजपा की हेमा मालिनी 1 लाख 63 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
ALSO READ: Lok Sabha Election Results Live Commentary: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024, रुझानों में एनडीए को बहुमत
-बिहार की काराकाट सीट पर इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा (माले) उम्मीदवार राजाराम सिंह करीब 26000 वोटों से आगे चल रहे हैं। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
-सारण में पिछड़ने के बाद भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने बढ़त बनाई। रोहिणी आचार्य के मुकाबले रूड़ी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-हाजीपुर सीट पर एलजेपी नेता चिराग पासवान करीब 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
-पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 31 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-कृष्णा नगर सीट पर टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा राजमाता अमृता राय के मुकाबले 44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-बहरामपुर सीट पर टीएमसी के यूसुफ पठान पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी भी पीछे चल रहे हैं। 
-बशीरहाट सीट पर भाजपा की रेखा पात्रा करीब 1 लाख 11 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
 
-ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के संबित पात्रा करीब 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
-गुजरात की गांधीनगर सीट पर केन्द्रीय गृहमंत्री 4 लाख 45 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-नवसारी में भाजपा के सीआर पाटिल 4 लाख 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
-केरल में शशि थरूर 17 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे। यहां केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। 
-त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी 64 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
-तेलंगाना में एआईएमआईएम नेता असदु्द्दीन ओवैसी 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां से माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है। 
 
-कर्नाटक में हासन सीट पर सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी और पूर्व प्रधानमंत्री के पोते प्रज्वल रेवन्ना 22 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
 
-पंजाब में पटियाला सीट पर भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर 17 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी बढ़त बनाए हुए हैं। 
-बठिंडा सीट पर शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल करीब 49 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 
-खडूर साहिब सीट पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 1 लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। 
 
-हरियाणा के गुड़गांव में कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 
-हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत 62 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-हमीरपुर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 1 लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों पर आगे चल रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में बीजेपी के मिशन-25 को बड़ा झटका, जानिए क्‍या है सभी 25 सीटों के हाल?