Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान में बीजेपी के मिशन-25 को बड़ा झटका, जानिए क्‍या है सभी 25 सीटों के हाल?

हमें फॉलो करें राजस्थान में बीजेपी के मिशन-25 को बड़ा झटका, जानिए क्‍या है सभी 25 सीटों के हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 जून 2024 (13:02 IST)
Rajasthan Lok Sabha Election Result: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के चुनावी परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इनमें से जालोर-सिरोही, बाड़मेर-जैसलमेर और झालावाड़-बारां हॉट सीट है। इनके परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। जानते हैं राजस्‍थान की इन 12 सीटों पर उम्‍मीदवारों के क्‍या हाल हैं।

जयपुर : जयपुर में भाजपा प्रत्‍याशी मंजू शर्मा 3 लाख 18 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के प्रताप सिंह पीछे हैं।

जयपुर ग्रामीण : जयपुर ग्रामीण में पलटा गेम, BJP प्रत्याशी निकले आगे राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से रॉव राजेंद्र सिंह आगे निकले गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा को पिछाड़ते हुए 11830 वोट से बढ़त बना ली है।

चित्‍तोडगढ : भाजपा के चंद्र प्रकाश जोशी 2 लाख वोटों से आगे। कांग्रेस के उदय लाल आंजना पीछे चल रहे हैं।

बीकानेर : भाजपा के अर्जुन मेघवाल 65 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल पीछे हैं।   

गंगानगर : कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा 61 हजार वोटों से आगे हैं। भाजपा की प्रियंका मेघवाल पीछे हैं।

पाली : भाजपा से पीपी चौधरी 1 लाख 68 हजार वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की संगीता बेनीवाल पीछे हैं।

टोंक : कांग्रेस के हरिशचंद्र मीणा 67 हजार वोटों से आगे हैं। भाजपा के सुखबीर सिंह से आगे चल रहे हैं।

उदयपुर सीट: उदयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के मन्ना लाल रावत 1 लाख 66 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तारा चंद मीणा दूसरे नंबर पर हैं।

जलौर: भाजपा के लुंबाराम 1 लाख 58 हजार से आगे। कांग्रेस के वैभव गेहलोत पीछे हैं।

अजमेर सीट : अजमेर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी 2,73, 549 हजार से वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल 3 लाख से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 5,65,775 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के सीपी जोशी को 3,18,165 वोट मिले हैं।

सीकर : सीकर से गठबंधन प्रत्याशी कोमरेड अमराराम को 415061 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 357760 वोट मिले हैं। यानी अमराराम 57301 वोटो से आगे चल रहे हैं।

बांसवाड़ा डूंगरपुर : यहां भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत 1,19,744 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजकुमार रोत को अभी तक कुल 3,57,998 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 2,38,254 और कांग्रेस के अरविंद डामोर को 29,711 वोट मिले हैं।

राजसमंद : राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी 207307 वोटों से आगे चल रही हैं। महिमा को कुमारी 409403 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर को 202096 वोट मिले हैं।

करौली धौलपुर : करौली धौलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भजन लाल जाटव 70 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की इंदु देवी दूसरे और बसपा के विक्रम सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

अलवर : अलवर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 55 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।  कांग्रेस के ललित यादव दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा के फेजल हुसेन तीसरे नंबर पर हैं।

चूरू : चूरू लोकसभा क्षेत्र से 1,64,248 वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा 12,691 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया पीछे चल रहे हैं।

जोधपुर : जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दूसरे नंबर हैं।

दौसा : दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 71198 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा पीछे चल रहे हैं।

भरतपुर : भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से 28960 मतों से आगे चल रही हैं।

झुंझुनू : झुंझुनू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला 11334 वोटो से आगे चल रहे हैं। ओला को अब तक 110964 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 99630 मिले हैं।

बाडमेर : इंडि गठबंधन उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी पीछे हो गए हैं।

नागौर : नागौर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आगे चल रही हैं, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल पीछे चल रहे हैं।

कोटा : भाजपा के ओम बिरला 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को प्रहलाद गुंजन को पीछे छोडा।

Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election Results Live Commentary: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024, रुझानों में भाजपा को नुकसान, NDA को बहुमत