Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Election Results 2024: यूपी में अखिलेश- डिंपल यादव आगे, भाजपा की स्‍मृति ईरानी पिछड़ रहीं

हमें फॉलो करें Election Results 2024: यूपी में अखिलेश- डिंपल यादव आगे, भाजपा की स्‍मृति ईरानी पिछड़ रहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 जून 2024 (11:52 IST)
Election Results 2024: यूपी की 80 सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। सबकी नजर INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर है। लोकसभा चुनाव के नतीजों में यूपी में समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं।
कन्नौज : 1999 से इस सीट सपा जीत रही थी। 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने बाजी पलटी। इस बार भाजपा और अखिलेश यादव में कांटे की टक्कर है। खबर लिखे जाने तक अखिलेश यादव आगे हैं।

5- मैनपुरी : मैनपुरी सीट पर 2009 से लगातार सपा जीतती आ रही। हर चुनाव में हिंदू-मुस्लिम वोट बैंक का ध्रुवीकरण होता है। इस बार डिंपल यादव के सामने मंत्री जयवीर सिंह हैं। खबर लिखे जाने तक डिंपल यादव आगे हैं।

अमेठी : अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं। मैनपुरी सीटे सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

खबर लिखे जाने (11 बजकर 50 मिनट तक)
अखिलेश यादव : 57601 से आगे
डिंपल यादव : 67595 से आगे  
स्‍मृति ईरानी : 39147 पीछे चल रही हैं।

कुल मिलाकर समाजवादी पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। यूपी में एनडीए की 45 सीटों पर आगे बना हुआ है, जबकि इंडिया गठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से पांच लोग चुनावी मैदान में हैं।

यादव परिवार ने बढ़ाई बढ़त : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर यादव परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में हैं और इन सीटों पर उन्होंने बढ़त बनाए हुई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव लगातार आगे बनी हुई है। इस सीट पर बीजेपी का मुकाबला बीजेपी के जयवीर सिंह है। मैनपुरी सपा का गढ़ मानी जीत है दो साल पहले हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की थी।

बदायूं सीट : इसी तरह बदायूं सीट पर सपा नेता आदित्य यादव आगे चल रहे हैं, लेकिन उनका दुर्विजय सिंह से कड़ा मुकाबला है। दोनों के वोटों में ज्यादा अंतर नहीं है। वहीं आजमगढ़ सीट पर सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ के बीच भी कांटे की टक्कर हैं। इस सीट पर कभी सपा तो कभी बीजेपी आगे निकल रही है।

फिरोजाबाद सीट : फिरोजाबाद सीट पर भी अखिलेश यादव के चचेरे भाई अक्षय यादव आगे चल रहे हैं। उन्होंने शुरुआत से ही बीजेपी प्रत्याशी विश्वदीप सिंह पर बढ़त बनाई हुई है। सुबह साढ़े दस बजे तक अक्षय यादव चार हजार वोटों से आगे हैं।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात की इन सीटों पर क्या है स्थिति, जहां बीजेपी को सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा?