Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम और विष्णु के अंश हैं : कंगना रनौत

हमें फॉलो करें Kangana Ranaut

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंडी , गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (07:00 IST)
Kangana Ranaut's statement regarding Prime Minister Narendra Modi : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम और भगवान विष्णु के अंश हैं, जो हमारी परवाह करते हैं। रनौत ने कहा कि मोदी ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंडी की बेटी (कंगना) को चुना है।
मंडी संसदीय सीट के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी को भगवान राम का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार महिलाओं को महसूस हुआ है कि किसी को उनकी चिंता है। रनौत ने कहा कि मोदी ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंडी की बेटी (कंगना) को चुना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए उन्हें वोट दें।
रनौत ने कहा, कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी भगवान राम और विष्णु का अंश हैं, जो हमारी परवाह करते हैं। रनौत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घोटालों का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 2जी और कोयला घोटाले हुए थे। अभिनेत्री ऐतिहासिक माहुनाग मंदिर भी गईं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election : बीमा भारती ने पूर्णिया से दाखिल किया नामांकन, पप्पू यादव भी अड़े