Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल, क्या 400 के आंकड़े को छू पाएगा NDA

हमें फॉलो करें modi in azamgarh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (22:48 IST)
Loksabha Election 2024 Opinion Poll : चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार को करेगा। इससे पहले विभिन्न एजेंसियों के सर्वे और पोल सामने आए हैं। न्यूज चैनल एबीपी ने सी वोटर के साथ सर्वे किया है। 
इस सर्वे के मुताबिक एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 366 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो इसे 156 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 21 सीटें आ सकती हैं।  
 
राज्यवार सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा के खाते में 28 और इंडिया गठबंधन 1 सीट और छत्तीसगढ़ में भाजपा को 11 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो एनडीए के खाते में 28 और इंडिया गठबंधन 20 सीट पर जीत हासिल कर सकती है। 
बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 32 सीट और इंडिया गठबंधन को 8 सीट मिल सकती है। दिल्ली की बात करें तो देश की राजधानी में भाजपा सभी 7 सीटों पर जीतती दिखाई दे रही है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election : क्या होती है आदर्श आचार संहिता, जानिए कब हुई इसकी शुरुआत...